भाजपा को सबसे बड़ा अंतर से जीत दर्ज करने की आस, जानिए क्या कहते हैं रुझान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
31 मई को हुए मतदान में 61595 लोगों ने मतदान किया था। उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं।
विधानसभा की चंपावत सीट के उपचुनाव के नतीजे के साथ ही शुक्रवार का सूर्योदय चंपावत जिले के राजनीतिक इतिहास की नई इबारत लिखेगा। चुनाव में जीत का अंतर चंपावत के भविष्य को रचने के साथ सत्ता की धुरी बनाएगा। मतदान के बाद मिले कई रुझान और सियासी समीकरण के कारण भाजपा को चंपावत उपचुनाव में नया इतिहास बनने की उम्मीद है।
उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी मैदान में हैं। 31 मई को हुए मतदान में 61595 लोगों ने मतदान किया था। बीमार और 80 साल से अधिक उम्र के 723 लोगों ने डाक के जरिये मत दिया था।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से पहले मतदान केंद्र पहुंचने वाले एक्स सर्विसमैन वोटों को भी इस गिनती में शामिल किया गया। इस सीट पर 1406 एक्स सर्विसमैन हैं। चंपावत में बेहद कमजोर संगठन के अलावा अंतर्कलह और कई अन्य कारणों ने कांग्रेस की जीत के रास्ते रोक दिए। नाम न बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव को अधूरे मन से लड़ा। इसके विपरीत भाजपा के ताकतवर प्रत्याशी होने के बावजूद संगठन के शीर्ष से लेकर सरकार के कई मंत्री और विधायकों ने गांव-गांव ताकत झोंकी।
इसी मेहनत की बदौलत पार्टी दावा कर रही है कि उत्तराखंड में सीएम के उपचुनाव में भाजपा नया रिकॉर्ड बनाएगी। वर्ष 2012 के उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 53766 वोट लाकर सितारगंज सीट 39966 वोटों से जीती थी। वहीं चंपावत सीट पर सबसे बड़ी जीत 2017 में भाजपा के कैलाश गहतोड़ी की 17360 वोटों से रही।
पिछले चार उपचुनाव के नतीजे वर्ष सीएम प्रत्याशी वोट प्रतिद्वंद्वी वोट जीत का अंतर
2002 एनडी तिवारी 32913 राम सिंह बिष्ट 9693 23220
2007 बीसी खंडूरी 24347 सुरेंद्र सिंह नेगी 10256 14091
2012 विजय बहुगुणा 53766 प्रकाश पंत 13800 39966
2014 हरीश रावत 31214 विष्णु दत्त 10610 20604
चंपावत। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंपावत अब नई कर्म और धर्मस्थली है। लोगों के विश्वास के लिए उनका आभारी हूं। चंपावत क्षेत्र के लोगों के विश्वास की पूंजी मेरी ताकत है। अब यह विश्वास क्षेत्र के विकास को रफ्तार देगा। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं रहेगी।कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने कहा कि उनकी और पार्टी की नजर नतीजे पर रहेगी। गहतोड़ी ने कहा कि यह सही है कि दलबदल के चलते पार्टी के संगठन में काफी कमजोरी आई है, लेकिन फिर भी निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। जीत-हार से ऊपर उठकर संगठन के सहयोग से आम लोगों के लिए संघर्ष की आवाज उठती रहेगी।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805