राजनीति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
जन विश्वास यात्रा से लौटेगा विश्वास? पश्चिम उत्तर प्रदेश की 44 सीटों के लिए भाजपा की खास रणनीति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की 44 सीटों पर माहौल बनाने के लिए 100 नेताओं की टीम को उतारा है। इसी के तहत भाजपा ने जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है ताकि पश्चिम यूपी में खोये विश्वास को हासिल किया जा सके। इसके तहत पार्टी जातिगत समीकरणों से लेकर क्षेत्रीय संतुलन तक को साधने का प्रयास कर रही है। 29 दिसंबर को यह यात्रा अमरोहा पहुंचेगी। यहां 100 वरिष्ठ नेताओं की टीम को 44 सीटों पर समीकरण साधने का जिम्मा दिया गया है। इसी कड़ी में अमरोहा, धनौरा, नौगावां सादात तथा हसनपुर विधानसभा में यात्रा इस महीने के अंत तक पहुंचने वाली है।
भाजपा संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे ऋषिपाल सिंह नागर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। 29 दिसंबर को जनवश्विास यात्रा को गढगंगा-बृजघाट से रिसीव किया जाएगा। उसके बाद औद्योगिक क्षेत्र गजरौला स्थित रमाबाई डग्रिी कालेज के मैदान में कार्यक्रम होगा। हसनपुर के नुमाइश मैदान में कार्यक्रम के बाद अमरोहा तथा नौगावां सादात क्षेत्र में कार्यक्रम के बाद रीगल में यात्रा का ठहराव होगा। जनवश्विास यात्रा को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। किसान आंदोलन से भाजपा को कोई हानि नहीं है, क्योंकि सरकार पहले ही किसानों की बात मान कर उनकी नाराजगी दूर कर चुकी है।