क्राइम

नाबालिग लड़के को नग्न कर लोगों ने पीटा, चोरी का लगाया आऱोप; वीडियो वायरल होने पर 3 लोगों पर केस दर्ज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

केंद्र शासित प्रदेश दमन में 12 साल के एक लड़के को नंगा कर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस नाबालिग लड़के साथ यह क्रूरता की है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि चोरी के शक में लड़की की पिटाई की गई है। गंभीर बात यह भी है कि लड़के की पिटाई किये जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक यह वीडियो रविवार को रिकॉर्ड किया गया है। यह घटना दमन के मोती इलाके की है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग नाबालिग लड़के को गाली दे रहे हैं और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। यह लोग उसे चोर भी कह रहे हैं। उस वक्त यह लड़का मदद की गुहार लगाते हुए चीख रहा है लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स चप्पल से लड़के की पिटाई कर रहा है। लड़के को नग्न कर दिया गया है। एक अन्य वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का जमीन पर गिरा हुआ है और एक अन्य शख्स उसके पांव के पास खड़ा है। इसके बाद लड़के की कमीज उतार दी जाती है औऱ फिर उसे एक खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की जाती है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button