उत्तराखंड

पेयजल संकट हो जाएं तैयार! नैनीझील में रोज घट रहा 16 लाख लीटर पानी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीझील से रोजाना 16 लाख लीटर पानी कम हो रहा है। इस कारण झील के जलस्तर में इन दिनों रोजाना एक इंच की गिरावट दर्ज हो रही है। यदि यही हाल रहा तो जून या मई के अंत तक झील में डेल्टा नजर आने लगेंगे। इससे नैनीताल में एक बार फिर भारी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार झील के जलस्तर में यह तेज गिरावट जरूरत से ज्यादा पानी की निकासी के कारण हो रही है। वर्तमान में झील का जलस्तर गेट मीटर से 6 फुट 9 इंच पर है। नैनीताल शहर के आम लोगों के साथ होटलों को पानी की सप्लाई नैनीझील से ही होती है। नियमानुसार झील से रोजाना आठ मिलियन लीटर पानी (एमएलडी) लिया जाता है।

इससे झील का जलस्तर रोजाना आधा इंच तक कम होता है। पर झील का रखरखाव करने वाले सिंचाई विभाग के अनुसार बीते दो हफ्तों से अचानक झील का जलस्तर रोजाना एक इंच तक कम हो रहा है, जोकि नैनीताल के लिए बड़ी चिंता का विषय है। इसका मतलब कि झील से रोजाना 16 लाख लीटर पानी निकाला जा रहा है।

इतना पानी नैनीताल की रोजाना की जरूरत का दोगुना है। सिंचाई विभाग को डर है कि यदि इसी रफ्तार से पानी की निकासी होती रही तो जल्द ही 2017 की तरह झील में डेल्टा दिखने लगेंगे। इससे पेयजल संकट की स्थिति रहेगी।

नैनीझील के जलस्तर में 2016 व 2017 में जबरदस्त कमी दर्ज हुई थी। उस समय झील का जलस्तर गेट लेवल से शून्य के स्तर को छू गया था। इस कारण झील के डेल्टा तक दिखने लगे थे। कम पानी के कारण किनारों पर मछलियां भी मर गई थीं। पानी के संकट को देखते हुए प्रशासन ने उस समय झील से पानी निकासी की व्यवस्था को सीमित कर दिया था। दरअसल, नैनीताल में सबसे अधिक पानी होटलों को सप्लाई होता है।

नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। इस कारण होटलों में पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है। जल संस्थान कहने को तो आठ एमएलडी पानी सप्लाई कर रहा है, पर जिस रफ्तार से झील का जलस्तर कम हो रहा है, उससे साफ है कि व्यावसायिक उपयोग के लिए झील से दोगुना पानी निकाला जा रहा है। नैनीताल में 200 से अधिक होटल हैं, जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। दूसरी ओर, नगर के कुछ इलाकों में लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं।

नैनीझील से सामान्य दिनों की तरह केवल आठ एमएलडी पानी की आपूर्ति ही कर रहे हैं। यदि दोगुना पानी निकल रहा है तो इसके कारण पता किए जाने चाहिए। गर्मियों में सैलानियों की संख्या बढ़ने से मांग बढ़ जाती है। प्रशासन के निर्देश पर ही पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाती है।

झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी व इंजीनियर ने रोजाना एक इंच जलस्तर गिरने की जानकारी दी है। विभाग नियमित मॉनिटरिंग करता है। रोजाना एक इंच पानी का स्तर गिरना आने वाले दिनों में चिंता बढ़ा सकता है। इस संबंध में जल संस्थान से पत्राचार कर जानकारी मांगी जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button