गुजरात: लिव-इन पार्टनर संग शादी रचाने से किया इनकार, 20 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

गुजरात में कुछ लोगों पर 20 साल के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक इस युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ शादी रचाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। यह मामला राज्य के वलसाड जिले का है। बताया जा रहा है कि जिले के सुदूर आदिवासी गांव आसलोना में पंचायत की बैठक के बाद यह घटना हुई है। मृतक युवक की पहचान संजय भूसरा के तौर पर हुई है। बीते रविवार को संजय की मौत के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिसिया जांच में पता चला है कि संजय ने जिस लड़की के साथ शादी करने से इनकार किया था वो उसकी मंगेतर थी। करीब 3 साल पहले इन दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद करीब 1 साल से दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रह रहे थे। संजय द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़की के पिता ने गांव के पंचायत से संपर्क किया और मामले की हस्तक्षेप करने के आग्रह किया था।
संजय की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि गांव के कुछ लोग संजय की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। मारपीट के दौरान संजय एक गड्ढे में गिर जाता है इसके बाद भी उसकी पिटाई की जाती है। हालांकि, इस बीच कुछ लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नाकाम रहते हैं।