उत्तराखंड

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का गठन, संजय शास्त्री बने अध्यक्ष


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पिछले चार दशक से चार धाम यात्रा का संचालन करती आ रही संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का आखिरकार गठन हो ही गया। प्रमुख सात परिवहन कंपनियों ने बैठक कर गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरिज के अध्यक्ष संजय शास्त्री को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया।इस वर्ष चार धाम यात्रा के संचालन को लेकर नौ परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के गठन को लेकर परिवहन कंपनियों में मतभेद थे। यातायात परिवहन कंपनी ने अपनी कंपनी के रोटेशन का गठन कर यात्रा संचालन की बात कही थी।

संभागीय परिवहन अधिकारी की बैठक में भी स्पष्ट हो गया था कि इस बार रोटेशन का गठन नहीं होगा। इतना जरूर था कि आरटीओ ने कंपनियों को कह दिया था कि यदि कंपनियां रोटेशन का गठन करती है तो परिवहन विभाग इसी व्यवस्था के तहत यात्रा का संचालन करेगा।मंगलवार को जीएमओयू के ऋषिकेश स्थित कार्यालय में सात प्रमुख परिवहन कंपनियों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरिज के अध्यक्ष संजय शास्त्री को अध्यक्ष चुन लिया गया।

शास्त्री ने बताया कि यातायात परिवहन कंपनी और दून वैली कंपनी के संचालक बैठक में शामिल नहीं हो पाए हैं। रोटेशन में इन्हें भी शामिल करने को लेकर वार्ता की जाएगी। बस मालिक और संस्थाओं के समक्ष रोटेशन के संचालन को लेकर जो भी समस्या आती है उसे लेकर शासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। राज्य गठन के बाद इन समस्याओं का निस्तारण अब तक नहीं हो पाया है।परिवहन कंपनियां चाहती हैं कि चार धाम यात्रा सुचारू रूप से चले। शासन प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाया जाए,लेकिन उसके लिए परिवहन कंपनियों और बस मालिकों की लंबित समस्याओं का निस्तारण जरूरी है। इस संबंध में शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन आयुक्त से मिलेगा।

बैठक में जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल,टिहरी गढ़वाल मोटर आनर्स कारपोरेशन के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, सीमांत सहकारी संघ संचालक चरण सिंह गढ़िया, गढ़वाल मोटर यूजर्स रामनगर सचिव हर्षवर्धन सिंह रावत, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय कंपनी प्रभारी बलवान सिंह, गढ़वाल मंडल कांटेक्ट कैरिज सचिव अजय बधानी, संयुक्त रोटेशन एकल मार्ग व्यवस्था के अध्यक्ष योगेश उनियाल, नवीन तिवारी बलबीर रौतेला, देवेंद्र सिंह रावत,धीरेंद्र गुसाईं, सुभाष ध्यानी,अनिल बडोली आदि मौजूद रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button