सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कोठियाल भाजपा में शामिल, ‘आप’ को दिया सबसे बड़ा झटका
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल (सेनि), पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय और 24 पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कर्नल के साथ कई पूर्व फौजी पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस अवसर पर कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के फैसले को भावनाओं में बहकर लिया गया गलत फैसला करार दिया। उन्होंने कहा कि गलत फैसले को ठीक करना समझदारी होती है। उनकी टीम भी यही चाहती थी कि वह भाजपा में शामिल हों।
उन्होंने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और पार्टी की मजबूती के लिए पूरे समर्पण भाव से काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में सामाजिक हित के काम कर रहे थे। इसके लिए एक राजनीतिक फोरम की जरूरत थी। आम आदमी पार्टी के तरीके पसंद आए, लेकिन जब पार्टी के भीतर गए तो पता चला कि वह तरीके उत्तराखंड के हित में नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर सुकून आ गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने आप के पूर्व पदाधिकारियों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार
ने किया। इस अवसर पर पार्टी विधायक खजानदास, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।