चोर का कारनामा, एक ही रात में गायब कर दिया 58 फीट लंबा लोहे का ब्रिज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चोरी की तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार चोर अपनी हरकतों की वजह से लोगों को गुदगुदाता भी है तो कई बार वह अपने ही बनाए जाल में फंस जाता है। हाल ही में अमेरिका से एक मामला सामने आया जिसे सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए। यहां एक इलाके में एक चोर ने एक ही रात में लोहे का पूरा ब्रिज ही चुरा लिया, यह ब्रिज पूरे 58 फीट का था। अगले दिन जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारियों के होश उड़ गए।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के ओहियो की है। ‘द गार्जियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक इलाके में यह लोहे का ब्रिज एक नहर के ऊपर मौजूद था। इसी बीच एक रोज जब सुबह लोग उठे और उन्होंने नहर देखा तो दंग रह गए। वहां ब्रिज ही नहीं था, पता चल कि उसे किसी ने चुरा लिया है। जैसे ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो आला अधिकारी वहां पहुंच गए।
फॉक्स न्यूज ने अपनी एक वीडियो में रिपोर्ट में इस ब्रिज की कुछ तस्वीरें भी दिखाई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह चोरी पिछले महीने 3 नवंबर को हुई थी। इसे एक चोर ने पूरी योजना बनाकर वहां से गायब किया था। उसकी पूरी एक टीम इस चोरी के लिए जिम्मेदार थी। लेकिन लोगों की नजर में यह चोरी 11 नवंबर को आई थी। इसका कारण यह था कि इस ब्रिज का इस्तेमाल रोजाना नहीं होता था।