मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में दुर्लभ लिवर टीबी का सफल आपरेशन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

विश्व लिवर डे पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दुर्लभ लिवर टीबी का सफल आपरेशन किया गया है। डॉक्टरों का दावा है कि ये उत्तराखंड में अपनी तरह का पहला आपरेशन है। सोमवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मैक्स की ओर से ये जानकारी दी गई।
अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट एवं सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के कंसल्टेंट और हेड डाक्टर मयंक नौटियाल और डा. करमजोत सिंह बेदी ने बताया कि ये आपरेशन एक 36 वर्षीय महिला का किया गया। उनके लिवर के बाएं हिस्से में ये टीबी थी। जो एक गांठ के रूप में उन्हें काफी तकलीफ दे रही थी। काफी इलाज के बाद भी किसी अस्पताल में ये बीमारी ठीक नहीं हो पायी। मरीज को इसके केंसर होने की आशंका थी। इसी बीच मैक्स के लिवर क्लीनिक में आने के बाद इसकी जांचें की गई और आपरेशन कर लिवर का बायां हिस्सा निकाला गया। बायोप्सी में ये टीबी पाया गया। मैक्स के यूनिट हेड डॉ संदीप सिंह तंवर ने बताया कि देश में होने वाली मौतों की दसवीं वजह लीवर से जुड़ी बीमारी है और हाल ही में नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर की बीमारी तेज़ी से बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह उत्तराखंड में रह रहे लोगों की जीवनशैली से जुड़ी है। इसलिए मैक्स ने लीवर क्लिनिक की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लिवर को लेकर लोगों को जागरुक होना होगा। कहा कि जल्द ही प्रदेश में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलने लगेगी।