उत्तराखंड

मां ने उतारी योगी की आरती, जानें कितने समय बाद आदित्यनाथ ने अपने घर में बिताई रात


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीते सवा पांच साल से वो शख्स देश-दुनिया में छाया रहा, लेकिन बुजुर्ग मां की आंखें पल पल बेटे की राह निहारती रही। एक लंबे इंतजार के बाद ही सही मंगलवार को आखिरकार वो भावुक क्षण आ गया। पहाड़ के एक आम गांव में बैठी बजुर्ग मां ने दुनिया के लिए बड़ा नाम हो चुके अपने लाल को गले से लगाकर जी भर कर लाड़ दिया। भावुक योगी एक पल मां को निहारते रहे।

योगी इससे पूर्व 2017में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने घर आए थे। यमकेश्वर में भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद 11 फरवरी 2017 को योगी ने रात अपने घर पर बिताई थी। तब वो सिर्फ गोरखपुर के एक सांसद थे। इसके कुछ माह बाद ही वह यूपी के सीएम बन गए। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कारण योगी अपने गांव नहीं आ पाए थे।

इस बीच 2020 में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो गया। योगी फिर भी अपने गांव नहीं आ पाए। हालांकि उनके परिवारी लोग योगी से मिलने लखनऊ जाते रहे हैं, लेकिन मां से मिलने की उसकी इच्छा हमेशा बनी रही। बतौर सीएम पहले कार्यकाल में 84 वर्षीय मां सावित्री देवी भी लखनऊ सीएम आवास में गई थीं। लेकिन इसके बाद मां और बेटे का मिलन नहीं हो पाया। यूपी में दोबारा सरकार बनाने के तत्काल बाद सीएम योगी ने मां से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।

वहीं, 84 वर्षीय मां सावित्री देवी भी बेटे योगी के घर आकर मिलने का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। आखिरकार वो घड़ी मंगलवार शाम को आ गई। पांच साल दो महीने और पांच दिन बाद योगी गांव आए। वह पिता के निधन के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे हैं। उनके स्वागत को गांव ही नहीं पूरे परिवार, नाते रिश्तेदार और क्षेत्र के लोग यहां पहुंचे थे।

मां ने बेटे की आरती उतारी, गले से लगाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर पहुंचने पर मां सावित्री देवी, बहन शशि पयाल और परिवार की अन्य महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। आरती उतारने के बाद मां सावित्री देवी ने बेटे योगी को गले लगा लिया। इस दौरान मां के साथ ही वहां मौजूद महिलाओं की आंखों में आंसू थे, तो योगी भी भावुक नजर आए।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button