उत्तराखंड

शपथ के बाद आज होगी पहली कैबिनेट बैठक, CM पुष्कर सिंह धामी कर सकते हैं बड़ा ऐलान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून के परेड ग्राउंड में 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रस्ताव पारित कर सकती है। साथ ही जनकल्याणकारी योजना की भी घोषणा कर सकती है।

दोपहर बाद 2.40 मिनट पर परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। यह लगभग तय है कि धामी के साथ मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में आए पीएम सहित अन्य वीवीआईपी को विदाई देने के बाद शाम को ही नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।

आमतौर पर हर बार नई सरकार शपथ के तत्काल बाद कैबिनेट बैठक कर अपनी प्राथमिकता तय करती है। इसी क्रम में धामी -02 कैबिनेट की पहली बैठक में भी कई अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि अभी कैबिनेट का एजेंडा तय नहीं है। लेकिन सीएम की पूर्व में की जा चुकी घोषणा के अनुसार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हो सकता है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button