स्वयं सेवियों ने ग्रामीणों को दी संक्रमक रोगों की जानकारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पीजी कॉलेज नई टिहरी का बुडोगी गांव के चवालखेत तोक में चल रहा एनएसएस शिविर में शनिवार को स्वयं सेवियों ने ग्रामीणों को संक्रमक रोगों के लक्षण और उनके बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही सड़क मार्ग के किनारे बिखरे प्लास्टिक के कचरे को भी एकत्रित कर उनका निस्तारण किया।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चौथे दिन सभी स्वयं सेवियों ने सुबह व्यायाम और योगभ्यास किया। जिसके बाद शिविर के पूर्व प्रस्तावित कार्यों के मुताबिक स्वयं सेवियों को दो टोलियों में बांटा गया। एक टोली ने घर-घर जाकर चवालखेत के ग्रामीणों को संक्रमक बीमारियों के लक्षणों और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी, तो दूसरी टोली ने शिविर स्थल से चंबा-नई टिहरी सड़क मार्ग पर डाइजर तक फैले प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित कर उनका निस्तारण किया। स्वयं सेवियों ने 15 बड़े बैग प्लास्टिक का कूड़ा एकत्रित किया। बौद्धिक सत्र में डीजीसी जगत मणि पैन्यूली स्वयं सेवियों को सिविल कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज की वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आशा डोभाल ने स्वयं सेवकों को औषधीय पौधों की पहचान तथा उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीसी पैन्यूली, डॉ. विजय प्रकाश सेमवाल, डॉ. रजनी गुसाई, जयवीर बेलवाल, मीना चौहान, मान सिंह, अंकित, सरिता, हरेंद्र आदि मौजूद थे।