कुविवि की छात्राओं ने निकाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के एम एड विभाग द्वारा बुधवार को शहर के नारायण नगर क्षेत्र से मल्लीताल तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ जन जागरूकता रैली निकाली। जानकारी देते हुए विभाग की आशा वर्मा ने बताया उनके द्वारा महिला शिक्षा जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई है उनके द्वारा शहर में विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा का संदेश दिया। आशा का कहना है की आज भी महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की घटनाएं बढ़ रही है साथ ही महिलाओं के साथ शिक्षा में भेदभाव किया जा रहा है। महिलाओं के साथ भेदभाव ना हो और महिलाएं समाज में सुरक्षित रह सके जिसको लेकर उनके द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। इस दौरान आशा, हेमा मेहरा, खिला, सोनम सोनकर, रानी देवी, अनीता, पूजा, कला, अवनीश, कृष्णा,प्राची समेत अन्य लोग मौजूद रहे।