उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव: चम्पावत सीट पर छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल के समक्ष छह कांग्रेस नेताओं ने उप चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में दावेदारों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। मंत्रणा के बाद सामने आए दावेदारों के नाम हाई कमान को भेजे जाएंगे। माना जा रहा है कि एक सप्ताह में प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
शुक्रवार को कांग्रेस का तीन सदस्यीय दल कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने चम्पावत पहुंचा।

पर्यवेक्षक दल में शामिल उपनेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सर्किट हाउस में दावेदारों और कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में अलग-अलग मिल कर रायशुमारी की। करीब दो घंटे तक चली रायशुमारी के बाद पत्रकार वार्ता में पर्यवेक्षकों ने बताया कि छह दावेदारों ने उप चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि सभी दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह में पार्टी प्रत्याशी तय कर लिया जाएगा। बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की बात कही है।

पूर्व विधायक खर्कवाल नहीं रहे बैठक में मौजूद

चम्पावत। शुक्रवार को पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल बैठक में मौजूद नहीं रहे। इस संबंध में हेमेश खर्कवाल का कहना है कि वे किन्हीं कारणों से बैठक में नहीं आ सके। बताया कि इस दौरान वे लगातार पर्यवेक्षकों के संपर्क में थे। दावेदारी करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वे हाईकमान के संपर्क में हैं। पार्टी नेतृत्व जैसा आदेश देगा उस पर कार्य किया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button