मौसम साफ होने पर विभिन्न पड़ावों पर रोके गए यात्रियों को केदारनाथ के लिए किया रवाना, अब तक पहुंचे साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सोमवार को तड़के से दोपहर तक केदारनाथ धाम में बारिश हुई। जिसे देखते हुए केदारनाथ जा रहे यात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोका गया। करीब तीन घंटे बाद मौसम साफ होने पर विभिन्न पड़ावों पर रोके गए यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया।वहीं उत्तरकाशी के रानाचट्टी में भूधंसाव के कारण बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। चारों धामों में अब तक साढ़े आठ लाख से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।वहीं केदारनाथ में लगातार हो रही बारिश व घना कोहरा के कारण हेली सेवाएं सुबह आठ बजे से बंद हैं।
इससे पहले केदारनाथ में रविवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर से बारिश शुरू हो गई और शाम को चार बजे के करीब धाम में बर्फबारी हुई। जिससे यहां का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यात्री बर्फबारी में ही लाइन में खड़े रहकर दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से तापमान में कमी आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। यात्री बारिश व बर्फबारी में ही भीगते रहे। यात्रियों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। वहीं केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव स्थलों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। जिससे पड़ावों पर भी मौसम काफी ठंडा हो गया है। वहीं घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है।
चारधाम यात्रा में करीब 10 हजार यात्रियों का बैकलाग निपटाने के बाद प्रशासन के सामने नए यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध कराना चुनौती बन गया है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पास बसों का टोटा पड़ गया है।सोमवार के लिए रोटेशन के समक्ष करीब ढाई हजार यात्रियों की एडवांस डिमांड है। प्रशासन की ओर से मांग के बावजूद अतिरिक्त बसों की अब तक व्यवस्था नहीं कराई गई है।