विशेष

समुद्र के ऊपर पैरासेलिंग कर रही थीं महिलाएं, अचानक टूटा रस्सा और फिर..


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पिकनिक मनाने गई महिलाओं के साथ एक खौफनाक हादसा हो गया। यह सब तब हुआ जब दोनों पैराशूट के साथ समुद्र के ऊपर हवा में उड़ रही थीं, ठीक इसी दौरान कुछ देर बाद पैराशूट की रस्सी हवा में ही टूट जाती है और महिलाएं समुद्र में गिर जाती हैं।

दरअसल, यह घटना मुंबई के अलीबाग इलाके की है। मुंबई के ही साकीनाका की रहने वाली दो महिलाएं अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए अलीबाग आई थीं। यहां दोनों महिलाएं पैराशूट की सवारी करने लगती हैं और पैरासेलिंग के मजे लेने लगती हैं। शुरू में तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है लेकिन सवारी शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद ही पैराशूट से जुड़ी रस्सी अचानक टूट जाती है।

जैसे ही रस्सी टूटती है दोनों महिलाएं समुद्र में गिर जाती हैं। आसमान से गिरने का नजारा इतना भयानक है कि इसे देख लोग हैरान रह गए। हालांकि गनीमत इस बात की रही कि नाव पर बैठे लोगों ने तत्काल नाव वहां लगा ली जहां महिलाएं गिरी हुई थीं। इसके बाद दोनों महिलाओं को नाव पर चढ़ाया गया और उन्हें किनारे लगाया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/vhp40qgkonz4/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button